Benefits And Uses Of Black Cardamom Spice in Hindi
(बड़ी या काली ईलायची के फायदे ओर उपयोग)
By: Anupama | Last Updated: Dec 27, 2019
बड़ी या काली इलायची खाने के बड़े ही फायदे हैं। बड़ी इलायची को अक्सर ‘’ मसालों की रानी ‘’ के नाम से जाना जाता है।बड़ी इलायची को काली इलायची, भूरी इलायची,लाल इलायची, नेपाली इलायची या बंगाली इलायची भी कहते हैं, इस के बहुत ही ज़्यादा फायदे हैं. इसके बीजो से कपूर जैसी सुगंध आती हैं।
यह आमतौर पर नमकीनी पकवानो में उपयोग की जाती हैं। भारत में यह सबसे ज़्यादा पैदा होती हैं। इसके अलावा बड़ी इलायची के बीजों से निकाले गये तेल का उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं और कई प्रकार के सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है। साथ ही अपने औषधीय गुणों के कारण काली इलायची का उपयोग आयुर्वेद में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है।
स्रोत / उत्पत्ति:
बड़ी इलायची का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक नेपाल है और उसके बाद क्रमशः भारत और भूटान हैं। बड़ी इलायची खास करके के साउथ इंडिया में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में ज़्यादा उगाई जाती हैं।
बड़ी इलायची के फायदे:
- बड़ी इलायची खाने से आपको कभी सांस की बीमारी नहीं होगी। अगर आपको अस्थमा, लंग में कोई भी इंफेक्शन है तो बड़ी इलायची का सेवन करने से ठीक हो सकती है। बड़ी इलायची के बीजों में ऐसे घटक मौजूद रहते हैं जो फेफड़े और श्वसन मार्गो को स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते हैं। सर्दी खासी में भी इसको खाने से आप फिट हमेशा रहेंगे।
- आपके बॉडी से खराब और जहरीली चीजों को निकाल बाहर करने में मदद करता है यह बड़ी इलायची। बॉडी में यूं तो कई बार कुछ पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे निकाल बाहर करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में बड़ी इलायची बहुत उपयोगी होता है।
- अक्सर कुछ लोगों के मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है। उन्हें इस समस्या में बड़ी इलायची को चबाना चहिए। बड़ी इलायची में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें दांतों की समस्या को दूर करने वाले गुण भी होते हैं जो मसूड़ों के संक्रमण को दूर करने मे सहायक होते हैं। बड़ी इलायची में मौजूद सुगंध मुंह की दुर्गंध का भी इलाज कर सकती है।
- काली इलायची का उपयोग प्राचीन समय से ही मूत्र वर्धक के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बड़ी इलायची एक प्राकृतिक मूत्र वर्धक है। इसका मतलब यह है कि इसका उपयोग कर मूत्र उत्सर्जन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।इस तरह से यह आपके शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं उन्हें आसानी से मूत्र के द्वारा बाहर निकाल सकता है।
- इसके अलावा औषधीय इलायची में एंटी-कैंसरजन्य गुण भी होते हैं जो कैंसर की बीमारी को रोकने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नियमित रूप से बड़ी इलायची का सेवन करने पर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ जाता है। कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स रोकने और उन्हें नष्ट करने में एंटीऑक्सीडेंट की अहम भूमिका रहती है।
- मजबूत हड्डीयों के लिए विटामिन सी और पोटेशियम की आवश्यकता होती है। यदि शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है तो यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस अधिक उम्र के लोगों में होता है जिसके कारण उनकी हड्डीयां कमजोर हो सकती है। बड़ी इलायची में ये सभी पोषक तत्व होते हैं जो हमारी हड्डीयों को मजबूत बनाते हैं। विशेष रूप से वृद्ध महिलाओं जो रजोनिवृत्ति से ग्रसित होती हैं उनके लिए बड़ी इलायची फायदेमंद होती है।
- बालों को मजबूत बनाता हैं, बड़ी इलायची के सेवन से बाल काले, घने और मजबूत बन जाते हैं. इसमे मौज़ूद तत्वो के कारण बालो को पोषण मिलता हैं. बड़ी इलायची बालो को मजबूत बनाती हैं।नियमित रूप से बड़ी इलायची का उपयोग करने पर यह बालों में मौजूद डैंड्रफ और बालों की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
- ब्लड प्रेशर के रोगियो के लिए फायदेमंद : बड़ी इलायची दिल के मरीज़ो के लिए काफ़ी फायदेमंद हैं. इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता हैं. अगर आप नियमित रूप से बड़ी इलायची का सेवन करेंगे तो आपका दिल हेल्दी रहेगा. यह खून के जमने की संभावना को भी काफ़ी हद तक कम कर देता हैं।
- बड़ी इलायची को पीसकर मस्तिष्क पर लेप करने से एवं बीजों को पीसकर सूंघने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है।
बड़ी इयायची के नुकसान:
- पेट की गैस से परेशान व्यक्तियों को अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पर यह मुंह के छालों का कारण बन सकता है।
- यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो बड़ी इलायची का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
- गर्भवती महिलाओं को बहुत ही कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। यदि आप गर्भावस्था में बड़ी इलायची का सेवन करना चाहती हैं तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
बड़ी इयायची का भंडारण:
- इलायची को एक ठंडे, अंधेरे स्थान पर कसकर सील किए गए कंटेनर में रखें। पूरे पॉड इस तरह से लगभग एक साल तक रहेंगे और इसके बाद अपना स्वाद कम करना शुरू कर देंगे। जमीन इलायची के बीजों में केवल कुछ महीनों का शेल्फ जीवन होता है क्योंकि बीज के जमीन में आते ही आवश्यक तेल नष्ट होने लगते हैं|
Benefits And Uses Of Black Cardamom Spice in Hindi
(बड़ी या काली ईलायची के फायदे ओर उपयोग)
By: Anupama | Last Updated: December 27, 2019